सितंबर में ही जम गई चंद्रताल झील, अब भी फंसे हैं कई पर्यटक (PICS)

punjabkesari.in Friday, Sep 28, 2018 - 10:41 AM (IST)

मनाली (इंट): हिमाचल प्रदेश के लाहुल की स्पीति घाटी में मौजूद चंद्रताल झील को सितम्बर माह में ही बर्फ ने जमा दिया है। यही नहीं, इस झील तक पहुंचने वाला मार्ग भी पूरी तरह से बर्फबारी के कारण बंद हो चुका है जिसके खुलने के फिलहाल कोई आसार नहीं लग रहे हैं।
PunjabKesari

लगातार बर्फ पड़ने का क्रम जारी रहा और चंद्रताल सहित कुंजम दर्रे में 3 फुट से अधिक बर्फ पड़ गई। 
PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार करीब 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगह है। इसके लिए बाकायदा हवाई टीमें चंद्रताल का दौरा कर रही हैं।
PunjabKesari

बता दें कि बर्फबारी से पहले 21 सितम्बर को 100 से अधिक ट्रैकर चंद्रताल झील पहुंचे थे। 22 सितम्बर को हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। आधे पर्यटकों ने खतरे को भांपते हुए मनाली और काजा का रुख कर लिया, जबकि 50 के लगभग ट्रैकर वहीं रुके रहे।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News