IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित, शाश्वत गुप्ता राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2024 - 11:54 AM (IST)

मंडी (रजनीश): आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने किया। समारोह में बीटैक मैकेनिकल इंजीनियरिंग 2020 बैच के शाश्वत गुप्ता को भारत के राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा बीटैक मैकेनिकल इंजीनियरिंग 2020 बैच की जैन हिया सुधीर को निर्देशक का स्वर्ण पदक और एमएससी रसायन विज्ञान 2022 बैच के देशांशु सजवाण को संस्थान का स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
PunjabKesari
(राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वाले बीटैक मैकेनिकल इंजीनियरिंग 2020 बैच के शाश्वत गुप्ता माता-पिता के साथ)

PunjabKesari
(निर्देशक के स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वालीं बीटैक मैकेनिकल इंजीनियरिंग 2020 बैच की जैन हिया सुधीर माता-पिता के साथ)

PunjabKesari
(संस्थान के स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वाले एमएससी रसायन विज्ञान 2022 बैच के देशांशु सजवाण)

इस वर्ष कुल 636 प्रशिक्षुओं (463 पुरुष और 173 महिला) को विभिन्न विषयों में डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर छात्रों, उनके परिवारों और संस्थान के कर्मचारियों के बीच उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया। समारोह के दौरान मुख्यातिथि मनोज जैन ने छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्हें भविष्य में तकनीकी नवाचार और अनुसंधान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
PunjabKesari
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News