आईजी साऊथ रेंज हिमांशु मिश्रा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 06:47 PM (IST)

एसपी रंजना, एएसपी विजय के साथ अन्य 2 अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित
शिमला (राक्टा):
हिमाचल पुलिस विभाग के 5 अधिकारी व कर्मचारी उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किए गए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह घोषणा की है। इसके तहत आईजी साऊथ रेंज हिमांशु मिश्रा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इसी तरह एसपी लोकायुक्त रंजना चौहान, एएसपी शिमला विजय कुमार शर्मा, शिमला बालुगंज पुलिस स्टेशन के इंस्पैक्टर लक्ष्मण कुमार और सीआईडी में कार्यरत एएसआई जगदीश चंद्र को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। आईजी हिमांशु मिश्रा तेजतर्रार अधिकारी केरूप में जाने जाते हैं। कई पेचीदा केसों को सुलझाने में उनका अहम योगदान रहा है।

इसके साथ ही एसपी रंजना चौहान ने फर्जी डिग्री सहित अन्यों केसों की जांच के तहत बेहतरीन कार्य किया है। घोटाले के मुख्य आरोपी के खिलाफ वित्तीय जांच में उनकी अहम भूमिका रही थी। उसी आधार पर ईडी ने करोड़ों रुपए की संपत्ति को जब्त किया था। इसके साथ एएसपी विजय कुमार शर्मा भी इन्वैस्टीगेशन में माहिर हैं। विजिलैंस में रहते हुए उन्होंने कई मामलों की जांच को अमलीजामा पहनाया। बालुगंज थाने के इंस्पैक्टर लक्ष्मण कुमार और एएसआई जगदीश चंद्र भी जांच पड़ताल में माहिर हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News