Himachal: दिवाली पर दिल्ली और चंडीगढ़ से 44 स्पैशल बसें चलाएगा HRTC

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 11:12 AM (IST)

शिमला (राजेश): दिवाली पर्व पर दिल्ली व चंडीगढ़ से हिमाचल अपने घर आने वाले हिमाचलियों के लिए एचआरटीसी 29 व 30 अक्तूबर को स्पैशल बसें चलाएगा। इसके लिए निगम प्रबंधन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। वहीं बसों का शैड्यूल भी तैयार कर लिया है। चंडीगढ़ से 29 व 30 अक्तूबर को विभिन्न रूटों से 13 स्पैशल बसें चलाई जाएंगी। वहीं दिल्ली से सिर्फ 30 अक्तूबर को स्पैशल बसें चलेंगी। इन सेवाओं के लिए निगम ने ऑनलाइन बुकिंंग भी शुरू कर दी है, ऐसे में यात्री ऑनलाइन बुकिंग भी करवा सकते हैं। यदि ऑनलाइन बुकिंग फुल हो जाती है तो निगम चड़ीगढ व दिल्ली से अतिरिक्त बसें भी डिमांड पर चलाएगा ताकि दिवाली पर घर पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं दिवाली के बाद वापसी में भी ये बस सेवाएं चलाई जाएंगी। 

30 अक्तूबर को दिल्ली से इन रूटों पर चलेंगी स्पैशल बसें
दिवाली से पहले यानी 30 अक्तूबर को दिल्ली से प्रदेश के  विभिन्न जिलों के लिए 31 स्पैशल बसें निगम चलाएगा। ये सभी बसें ऑर्डनरी होंगी। इसमें दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, कोसरी, जस्सलपुर चलेगी। इसके अतिरिक्त धर्मशाला वाया देहरा, कांगड़ा, बैजनाथ वाया सुजानपुर, मनियाड़ा, शिवनगर, धर्मशाला वाया देहरा, कांगड़ा, पालमपुर वाया नदौन सुजानपुर, हमीरपुर वाया सलूणी-भोटा, पठानकोट, सरकाघाट वाया बस्सी पट्टा, जाहू, धर्मशाला वाया देहरा, ज्वालाजी, हमीरपुर फोरलेन, बैजनाथ वाया देहरा, कांगड़ा, पालमपुर वाया  जयसिंहपुर, सरकाघाट वाया बस्सी, पट्टा-जाहू, पालमपुर वाया नादौन-सुजानपुर, सरकाघाट वाया ऊना-भोटा-लदरौर-जाहू, धर्मशाला वाया देहरा-ज्वालाजी, बैजनाथ, हमीरपुर वाया धनेटा, सरकाघाट वाया जाहू, हमीरपुर वाया सलूणी भोटा, बैजनाथ वाया देहरा, ज्वालाजी, धर्मशाला वाया देहरा, ज्वालाजी, सुजानपुर वाया नादौन, पालमपुर फोरलेन, दिल्ली-कांगड़ा, सुजानपुर वाया नादौन, पालमपुर वाया देहरा, कांगड़ा, हमीरपुर फोरलेन, कांगड़ा वाया नादौन-ज्वालाजी और दिल्ली से कांगड़ा के लिए वाया ऊना-देहरा बसें चलेंगी।
PunjabKesari

चंडीगढ़ से इन रूटों पर चलेंगी स्पैशल बसें
29 व 30 अक्तूबर को दिल्ली-बैजनाथ बस वाया नौदान, ज्वालाजी चलेगी। इसी तरह बैजनाथ वाया देहरा बनखंडी 2 बस सेवाएं चलेंगी।  इसके अतिरिक्त चंडीगढ़-पालमपुर वाया थुरल, धर्मशाला वाया देहरा बनखंडी, मंडी वाया भगेड़, कुल्लू वाया भगेड़, सरकाघाट वाया भगेड़ 3 बस सेवाएं चंडीगढ़ से चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त हमीरपुर वाया भगेड़ 2 बस सेवाएं और चम्बा वाया तलवाड़ा चलाई जाएंगी। ये सेवाएं दोनों दिन लगातार चलेंगी। 
PunjabKesari

क्या कहते हैं प्रबंध निदेशक
प्रबंध निदेशक एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि दिवाली पर बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले हिमाचलियों के लिए निगम 29 व 30 अक्तूबर को चंडीगढ़ व दिल्ली से स्पैशल बसें चला रहा है। इसके लिए पूरी तैयारियां कर दी हैं और वहीं इस संबंध में सभी डीएम व आरएम को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यात्री ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। निगम डिमांड पर भी स्पैशल बसें चलाएगा। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News