हमीरपुर में भड़का परिवहन कर्मियों का आंदोलन

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 03:40 PM (IST)

हमीरपुर(अरविंदर) : एचआरटीसी निगम कर्मचारियों ने सरकार से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज कर दिया है। लंबे समय से एचआरटीसी निगम कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी किए जाने पर काले बिल्ले लगाकर और धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। हमीरपुर एचआरटीसी वर्कशाप के बाहर भी दर्जनों एचआरटीसी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की मांगों की ओर जल्द ध्यान दिया जाए। बता दें कि कर्मचारियों ने कार्यालय गेट पर मीटिंग करके परिवहन निगम प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। गेट पर तकनीकी कर्मचारियों नेताओं द्वारा संबोधित किया गया। प्रधान रोशन लाल तथा सुशील कुमार मंडलीय अध्यक्ष ने निगम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन कार्यशाला कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा। उक्त नेताओं ने परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कार्यशाला कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों को शीघ्र पूरा करें। मांगों में कार्यशाला कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र की जाए। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया जाए। पीस मील कर्मचारियों को शीघ्र पक्का किया जाए। गेट मीटिंग में संदीप सोनी, संदीप चैहान, प्रवीण कुमार, तिलकराज, रोजश कुमार, विनोद कुमार तथा पीस मील वर्कर्ज उपस्थित रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News