HPBOSE 10th Result Out : हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 11:41 AM (IST)

HPBOSE 10th Result Out : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों का इंतज़ार खत्म करते हुए 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार 83.87 फीसदी रिजल्ट रहा।  93 हजार 694 स्टूडेंट्स में 78 हजार 150 विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि 8 हजार 433 को कम्पार्टमेंट आई है।

बोर्ड ने नतीजे आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। कांगड़ा के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा की अनमोल ने 699 अंक लेकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर अभिनव मेहता, पूर्णिमा शर्मा और रूहानी धीमान रहीं, जिनके मार्क्स 698 हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर 697 अंक लेकर अश्विका शर्मा और अलीशा ठाकुर ने जगह बनाई है। 

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि जो विद्यार्थियों दो पेपरों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें जून माह में दोबारा परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News