HP Panchayat Election : ऊना की अंतिम मतदाता सूची जारी, 3,79,459 वोटर्स करेंगे मताधिकार का प्रयोग

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 12:30 PM (IST)

Una News : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के लिए जिला ऊना की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। प्रकाशित सूची के अनुसार जिला में कुल 3,79,459 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,88,945 पुरुष तथा 1,84,724 महिला मतदाता शामिल हैं।

3,79,459 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि विकास खंडवार आंकड़ों के अनुसार अंब में कुल 75,053 मतदाता हैं, जिनमें 37,716 पुरुष तथा 36,202 महिला मतदाता शामिल हैं। बंगाणा में कुल 63,506 मतदाताओं में 31,229 पुरुष और 30,827 महिला, गगरेट में 72,324 में 35,949 पुरुष तथा 35,355 महिला, हरोली में 88,062 में 43,944 पुरुष और 43,117 महिला, जबकि ऊना विकास खंड में कुल 80,514 मत​दाताओं में 40,223 पुरुष तथा 39,223 महिला मतदाता पंजीकृत हैं।

तीन चरणों में संपन्न होगी प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि पंचायती राज संस्थानों की निर्वाचन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायतों में 26, 28 तथा 30 मई को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News