HP Panchayat Election: हिमाचल की 1276 पंचायतों में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, 1 बजे तक हुआ 61.67 % मतदान

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 04:14 PM (IST)

Himachal Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है। राज्य की 1276 पंचायतों और 7334 वार्डों में ग्रामीण सरकार चुनने के लिए मतदाता सुबह से ही कतारों में डटे रहे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक प्रदेश भर में कुल 61.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 17,28,398 मतदाताओं में से अब तक 10,65,820 लोग वोट डाल चुके हैं। मतदान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सबसे खास बात महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक रही। लोकतंत्र के इस उत्सव में पारदर्शिता और शांति बनाए रखने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। वहीं, मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ देर में पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ समीरपुर में अपना वोट डाला और लोगों से पंचायत चुनावों में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज एक ऐसे लोकतंत्र में अपार महत्व रखता है, जिसमें 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में ग्रामीण स्तर पर असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि नव निर्वाचित प्रतिनिधि विकास का एक नया अध्याय लिखेंगे। ठाकुर ने कहा, "रुझान भाजपा के पक्ष में और मौजूदा सरकार के खिलाफ हैं। लोग चुनावों को राज्य सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकालने के मंच के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।" मंडी जिले की धवाहन पंचायत में पहली बार मतदान करने वाली सरिता ने कहा, "मैंने विकास के लिए वोट दिया है। गांव में पुस्तकालय खोलने की जरूरत है ताकि छात्र पढ़ाई कर सकें और जीवन में सफल हो सकें। सड़कों की हालत भी खराब है।"

  • जिला हमीरपुर में एक बजे तक 62.46 प्रतिशत मतदान

  • PunjabKesari

  • पूर्व मंत्री डॉ.रामलाल मारकंडा ने किया मतदान, वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाते हुए तस्वीर साझा की।

    PunjabKesari

  • Himachal Panchayat Election : दोपहर 1 बजे तक हुआ 61.67 फीसदी मतदान

  • मंडी में दोपहर एक बजे तक हुआ 63.24 फीसदी मतदान

  • प्रदेश में 11 बजे तक हुआ कुल 43.56 प्रतिशत मतदान

  • हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आज अपनी ग्राम पंचायत गोन्दपुर जयचंद में मतदान किया।

    PunjabKesari

  • हमीरपुर में 116 वर्षीय वृद्ध खड़कूराम ने डाला वोट 

    PunjabKesari

  • विकास खंड बिझड़ी में 11 बजे तक 40.28 प्रतिशत मतदान हुआ।
    PunjabKesari

  • ग्राम पंचायत लालपानी के गुणसा वार्ड के 95 वर्षीय हरि सिंह ने लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर लालपानी में अपना मत डाला।

    PunjabKesari

  • Himachal Panchayat Election : सुबह 9 बजे तक हुआ 20.86% मतदान

  • बिलासपुर के ग्राम पंचायत सुईं सुरहाड़ में बुजुर्ग महिलाओं में भी वोटिंग के प्रति खासा उत्साह दिखा। 100 वर्षीय महंती देवी ने वार्ड नंबर 2 में मतदान किया।

    PunjabKesari

  • शिमला में सुबह 9 बजे तक हुआ 21 फीसदी मतदान

  • विकास खंड हमीरपुर में 9 बजे तक 20.20 प्रतिशत मतदान हुआ।

    PunjabKesari

  • Himachal Panchayat Election : ब्राह्मण पंचायत के वार्ड नंबर 6 में अबू ठाकुर और अभिषेक ठाकुर ने किया मतदान

    PunjabKesari

  • मैन भरोला पंचायत में मतदान करने के बाद बूथ से बाहर निकलती महिलाएं।

    PunjabKesari

  • जिला मंडी की जलपेहड़ ग्राम पंचायत में 87 वर्षीय संतु राम ने अपनी धर्मपत्नी संग किया मतदान

    PunjabKesari

  • ग्राम पंचायत डवाहण में परमवीर चक्र से सम्मानित 88 वर्षीय काशीराम ने वोट डाला।

    PunjabKesari

  • कुल्लु में 90 साल के जनक राज ने किया मतदान

    PunjabKesari
     
  • पंचायत चुनाव: हिम्मत को सलाम, जिला मंडी की ग्राम पंचायत मैन भरोला में 85 वर्षीय रुको देवी ने डाला वोट

    PunjabKesari

 

बता दें कि पहले चरण में 1,293 पंचायतों के लिए मतदान मंगलवार को हुआ, जिसमें 78.90 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे और अंतिम चरण में 1,274 पंचायतों के लिए मतदान 30 मई को होगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News