Hamirpur : चुनावी ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी, SDM ने पीठासीन अधिकारियों को दिया सख्त आदेश

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 02:28 PM (IST)

Hamirpur News : विकास खंड भोरंज की 44 पंचायतों के सहायक निर्वाचन अधिकारियों और इन पंचायतों के विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए नियुक्त होने वाले पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मंगलवार को यहां राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के परिसर में दूसरे चरण का प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास करवाया गया।

इस अवसर पर एसडीएम एवं भोरंज के निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शशिपाल शर्मा ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए तैनात होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन से संबंधित विभिन्न नियमों और राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देश की अक्षरशः अनुपालना में अगर किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही या चूक होती है तो उसके लिए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की ही जवाबदेही होती है। इसलिए, सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मतदान प्रक्रिया और राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों को गहनता के साथ समझें, ताकि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से और विवादरहित संपन्न करवाया जा सके।

एसडीएम ने बताया कि विकास खंड भोरंज की 44 ग्राम पंचायतों के लिए फिलहाल 91 मतदान दल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन पंचायतीराज संस्थाओं के विभिन्न पदों के बैलेट लिखने का कार्य बुधवार से आरंभ कर दिया जाएगा। इस कार्य के दौरान भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सावधानी बरतें। बैलेट पेपर में कोई गलती नहीं होनी चाहिए।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News