शाहपुर में होमगार्ड जवान की मौत, इंदौरा में महिला ने जहर खाकर दी जान

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 06:26 PM (IST)

डमटाल, कांगड़ा (सिमरन/कालड़ा) : जिला कांगड़ा के तहत शुक्रवार को 3 लाेगों की मौत होने की सूचना है। इनमें शाहपुर में होमगार्ड, पंचरुखी में एक व्यक्ति और डमटाल में महिला की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना के अन्तर्गत धनोटू में एक कैंप में भाग लेने आए होमगार्ड जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हेम राज (45) निवासी बरोटा, इन्दौरा की तबीयत 5 दिसम्बर को अचानक खराब हुई और उसे चक्कर आने लगे। उसे उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

दूसरे मामले में एक व्यक्ति की गिरने से उपचार के दौरान डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में मौत हो गई। पंचरुखी पुलिस के अनुसार 6 दिसम्बर को खेबुराम (50) निवासी सुंगल अपने घर में गिर गया था। इसे रैफर करके डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया है। 

तीसरे मामले में इंदौरा के गांव चुहड़पुर की महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। सूचना के अनुसार चुहड़पुर की महिला शंकुतला देवी (43) ने घर पर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की बिगड़ती हालत को देख परिजन उसे इंदौरा अस्पताल ले आए, जहां से चिकित्सकों ने महिला को पठानकोट अस्पताल रैफर कर दिया। पठानकोट के अस्पताल में महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही थाना इंदौरा के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल पहुंचाया। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस महिला के पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ कर रही है और इसकी जांच कर रही है। थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News