भरमौर की उपतहसील होली को मिला तहसील का दर्जा, अधिसूचना जारी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 10:33 PM (IST)

भरमौर (उत्तम): भरमौर उपमंडल की उप तहसील होली को तहसील का दर्जा देने की अधिसूचना जारी होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। तहसील के दर्जा मिलने की अधिसूचना जारी होने से होली क्षेत्र की 10 पंचायतों के लोगों को भरमौर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे क्षेत्र की दूरदराज की पंचायतों के हजारों निवासियों को सीधा लाभ पहुंचा है। भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने इसके लिए सीएम जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि लोगों को अपने तहसील स्तर के कार्य करवाने के लिए भरमौर आना पड़ता था। इससे उनके समय और धन का अनावश्यक खर्च होता था। उन्होंने बताया कि होली क्षेत्र की इन पंचायतों की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था, जिसे उन्होंने जनहित में स्वीकार करते हुए होली के लोगों को ये तोहफा दिया है। उन्होंने बताया कि इस तहसील के तहत बजोल, घडो, दयोल, होली, त्यारी, कुठेड़, साह, क्वारसी, चनहोता व गरोला पटवार सर्कलों को जोड़ा गया है।

उधर, होली को तहसील के दर्जा देने की अधिसूचना जारी होते ही भरमौर होली में खुशी की लहर दौड़ गई। भरमौर भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि जुलकान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा चरणजीत ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद इंदर सिंह ठाकुर तथा पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन करनैल सिंह कपूर ने भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर एवं मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि होली क्षेत्र को तहसील के दर्जा व होली उतराला सड़क को वन विभाग की स्वीकृति दिलवाकर वर्षों से लंबित पड़ी मांगों को पूरा करते हुए होली क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने की नींव रखी है। इसके लिए क्षेत्र की जनता सदैव उनकी आभारी रहेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News