दिल्ली में केजरीवाल से मिली हिमाचली बेटी, India का नाम अधिकृत रूप से Bharat करने को मांगा समर्थन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 05, 2018 - 04:35 PM (IST)

शाहतलाई: मिस हिमालया का खिताब अपने नाम कर चुकी तथा मॉडलिंग व सामाजिक क्षेत्र में निरंतर रूप से कार्य कर रही बिलासपुर जिला के ऋषिकेश गांव की होनहार बेटी नेहा चौधरी ने गर्व से कहो हम भारतीय हैं हस्ताक्षर अभियान को एक कदम और आगे बढ़ाया है। नेहा ने इसी क्रम को जारी रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर इसके बारे में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत करने को समर्थन मांगा, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपना समर्थन नेहा को दिया।

जनवरी, 2018 से शुरू किया है अभियान
गौर रहे कि नेहा का इस अभियान को चलाने का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वाभिमान हेतु इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत किया जाना है। इस अभियान को नेहा चौधरी ने जनवरी, 2018 से शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत हिमाचल से की गई है। उल्लेखनीय है कि घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाले ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी ने देशहित और राष्ट्रीय स्वाभिमान हेतु गर्व से कहो हम भारतीय हैं संदेश के साथ इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत करने का संकल्प लिया है। हिमाचल से इसकी शुरूआत की जा चुकी है। अब नेहा इस अभियान को सफल बनाने के लिए अन्य राज्यों में हस्ताक्षर अभियान चला रही हैं।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपेंगी ज्ञापन
इसी कड़ी में नेहा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस अभियान के लिए समर्थन मांगा। इसके अलावा नेहा देश के अन्य नेताओं, समाजसेवियों और गण्यमान्य नागरिकों से भेंट कर उनसे इस बारे समर्थन लेंगी। वहीं नेहा ने बताया कि बाद में वह इस हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेंट कर इंडिया का नाम भारत करने का आग्रह करेंगी। गौरतलब है कि नेहा चौधरी सामाजिक क्षेत्र व मॉडलिंग की दुनिया में बेहतर कार्य कर रही हंै। हाल ही में नेहा ने मिस हिमालया का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा नेहा चौधरी महिला सशक्तिकरण और सेव गल्र्स के लिए जन जागरण कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News