हिमाचल में बारिश-बर्फबारी...लोगों को गर्मी से मिली राहत; कल इन 5 जिलों में तेज हवाओं का ''येलो अलर्ट''

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 06:45 PM (IST)

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के बाद भीषण गर्मी से राहत मिली, जबकि कुल्लू जिले के रोहतांग दर्रे और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को पांच जिलों- चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला - में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। हल्की बारिश से पूरे क्षेत्र में पारा नीचे आया। जोत में 9 मिलीमीटर, कुकुमसेरी में 6.8 मिमी, केलांग में 5 मिमी, धर्मशाला में 2.1 मिमी, चंबा में 2 मिमी, भुंतर में 1.6 मिमी और देहरा गोपीपुर, ऊना और पालमपुर में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

लोगों को गर्मी से मिली राहत

वहीं, शुक्रवार सुबह तेज आंधी और भारी बारिश के कारण राज्य की राजधानी शिमला और आसपास के कुफरी और फागू क्षेत्रों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शिमला में काफी गर्मी पड़ रही है, जहां अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस है। रोहतांग और उसके आसपास के इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी होटल उद्योग के लिए लाभदायक साबित हुई है, जिससे मई में बर्फ का आनंद लेने के लिए पर्यटक कुल्लू और मनाली की ओर आकर्षित हो रहे हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News