हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में आज 4 बजे के बाद नहीं चलेंगी बसें

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2019 - 09:32 AM (IST)

शिमला (राजेश): दिवाली को लेकर राजधानी शिमला सहित हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में रविवार को 4 बजे के बाद बसें चलनी बंद हो जाएंगी। हालांकि लांग रूटों पर परिवहन निगम सेवाएं जारी रखेगा। रूटों पर 1-1 बस भेजी जाएगी। एच.आर.टी.सी. हिमाचल में अतिरिक्त बसें भी चला रहा है, जिससे दिवाली पर भी लांग रूट में सफर कर सकेंगे लेकिन ये सेवाएं दिल्ली व चंडीगढ़ तक ही रहेंगी। परिवहन निगम ने दावा किया है कि हिमाचल के जिस भी कोने पर 40 व इससे अधिक सवारियां होंगी, वहां से फोन पर सूचना मिलने के बाद निगम की बस मौके पर पहुंचेगी, ऐसे में सवारियों को निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News