कांगड़ा रेन शैल्टर में मिले अचेत व्यक्ति की मौत, नहीं हुई पहचान
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 07:03 PM (IST)
कांगड़ा (कालड़ा): एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के नजदीक रेन शैल्टर में लोगों ने देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना में दी। पुलिस जांच अधिकारी मौके पहुंचे। पुलिस ने लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से लगभग यह व्यक्ति यहां पर घूम रहा था। यह व्यक्ति साधारण कपड़े पहने हुए था। कभी किसी से भिक्षा मांगते हुए भी देखा गया।
लोगों ने बताया कि प्रथम दृष्टि से किसी दूसरे प्रदेश का व्यक्ति लग रहा है, जिसकी आयु लगभग 40 साल है। पुलिस ने जब उसके शरीर की जांच की तो उसके शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं पाया गया। उसे उपचार के लिए डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को 72 घंटे के लिए टांडा में रखा है, ताकि उसकी पहचान हो सके।

