NPS कर्मचारी महासंघ की आभार रैली में CM ने कही ये बड़ी बात, राज्य में 2 दिन का ऑरैंज अलर्ट जारी, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 06:54 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): सोमवार से मौसम लोगों की दुश्वारियों को और बढ़ाएगा। हिमाचल में सोमवार से प्रदेश के सभी जिलों में वाहनों के लिए वीआईपी नंबरों की बोली लगेगी। नपीएस कर्मचारी महासंघ की आभार रैली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र से एनपीएस अंशदान में दिए गए हक को वापस लेने के लिए कर्मचारियों की लड़ाई में सरकार साथ है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ओपीएस कोई छोटा मसला नहीं है। प्रदेश पर 76 हजार करोड़ का कर्ज होने के बावजूद ओपीएस बहाल करने के लिए कलेजा चाहिए, जो कांग्रेस ने दिखाया है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का 6 महीने का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और अभी तक इस सरकार में वही पुराना दौर चल रहा है जिसका नाम डिनोटिफिकेशन है। सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब में एक नेता के 21 वर्षीय पुत्र ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। मंडी जिला के तहत पुलिस थाना धनोटु के अंतर्गत आने वाले चुनाहन क्षेत्र के मलहणु गांव की 27 वर्षीय महिला तनुजा द्वारा ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के कारण फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगते छयोड़ी गांव में शिकारियों द्वारा चलाई गई गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में 2 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि का ऑरैंज अलर्ट
सोमवार से मौसम लोगों की दुश्वारियों को और बढ़ाएगा। 29 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे सोमवार व मंगलवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश व ओलावृष्टि का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उसके बाद आगामी 2 दिन यानी 31 मई और 1 जून को यैलो अलर्ट रहेगा। बिलासपुर में सर्वाधिक 36.5, जबकि केलांग में न्यूनतम 3.6 डिग्री तापमान आंका गया है।

हिमाचल में आज से सभी जिलों में वाहनों के VIP नंबरों की लगेगी ऑनलाइन बोली
हिमाचल में सोमवार से प्रदेश के सभी जिलों में वाहनों के लिए वीआईपी नंबरों की बोली लगेगी। मौजूदा समय में शिमला और बैजनाथ में ही वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बोली लग रही थी। विभाग इन 2 कार्यालयों में ट्रायल कर रहा था कि नई व्यवस्था के साथ पोर्टल कैसे चलेगा। अब यह ट्रायल सफल हो गया है। ट्रायल के सफल होने के बाद सोमवार से इसे सभी आरटीओ में शुरू किया जाएगा।

मैं सेनापति और आप मेरी सेना, हक के लिए दिल्ली जाने पड़े तो पीछे मत हटना
केंद्र से एनपीएस अंशदान में दिए गए हक को वापस लेने के लिए कर्मचारियों की लड़ाई में सरकार साथ है। इस लड़ाई में मैं सेनापति हूं और आप मेरी सेना हैं। ऐसे में अपने हक के लिए दिल्ली भी कूच करना पड़े तो पीछे मत हटना। यह बात रविवार को धर्मशाला पुलिस मैदान में ओपीएस बहाली पर एनपीएस कर्मचारी महासंघ की आभार रैली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कही। 

प्रदेश पर 76 हजार करोड़ का कर्ज होने के बावजूद कांग्रेस ने बहाल की OPS 
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ओपीएस कोई छोटा मसला नहीं है। प्रदेश पर 76 हजार करोड़ का कर्ज होने के बावजूद ओपीएस बहाल करने के लिए कलेजा चाहिए, जो कांग्रेस ने दिखाया है। कर्मचारियों ने ओपीएस की लड़ाई जीती और कांग्रेस ने साथ दिया। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह कहते हैं कि हमें 40 सीटें मिली हैं, तो मैंने कहा कि 2024 में 4 और सीटें कर्मचारी ही दिलाएंगे। 

जयराम ने साधा निशाना, बोले-सरकार में अभी भी चल रहा है डिनोटिफिकेशन का दौर
कांग्रेस सरकार का 6 महीने का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और अभी तक इस सरकार में वही पुराना दौर चल रहा है जिसका नाम डिनोटिफिकेशन है। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में 90 स्कूलों को बंद कर दिया गया है जिसमें हाई, मिडिल और सीनियर सैकेंडरी स्कूल शामिल हैं। हैरानी की बात तो यह है कि कुछ संस्थान तो पिछले 2-3 वर्षों से चल रहे थे, उसके बावजूद भी उनको बंद कर दिया गया।

नेता के बेटे ने किया आत्महत्या करने का प्रयास, गंभीर हालत में हायर सैंटर रैफर
सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब में एक नेता के 21 वर्षीय पुत्र ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक को सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर रैफर किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही परिजनों को इस बात का पता चला तो युवक को आनन-फानन में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया।

प्रताड़ना से तंग महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पति सहित सास व देवर गिरफ्तार
पुलिस थाना धनोटु के अंतर्गत आने वाले चुनाहन क्षेत्र के मलहणु गांव की 27 वर्षीय महिला तनुजा द्वारा ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के कारण फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार धनोटु पुलिस थाना की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए नेरचौक मेडिकल काॅलेज भेज दिया है। 

पांवटा साहिब-शिलाई NH पर चलती बाइक से गिरा व्यक्ति, ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
नैशनल हाईवे पांवटा साहिब-शिलाई NH-707 पर तारूवाला के समीप बाइक से गिरने के बाद ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार (33) पुत्र राजेंद्र मंडल निवासी बड़यागपुर, बिहार 20 वर्षाें से पांवटा साहिब में रहता था व मिस्त्री का काम करता था। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को वह अपने साथी के साथ बाइक के पीछे बैठकर बद्रीपुर से तारूवाला की तरफ जा रहा था। 

साथियों के साथ यमुना नदी में नहाने उतरा UP का युवक डूबा, पुलिस तलाश में जुटी
यमुना नदी में नहाते समय शनिवार देर रात एक युवक डूब गया, जिसका रविवार को भी कुछ पता नहीं चल पाया है। रविवार को भी गोताखोरों की मदद से नदी में लापता हुए युवक की तलाश जारी रही। जानकारी के अनुसार संजय यादव (22) पुत्र राजपाल यादव निवासी बागपत सिंघावली उत्तर प्रदेश लाइट सजाने का काम करता है। वह पिछले 12 दिनों से अपने साथी सुखविंदर सिंह व मोनू के साथ पांवटा साहिब के गुरुद्वारा साहिब में लाइट सजाने का काम कर रहे थे। 

शिकारियों ने जंगली मुर्गे को मारने के लिए चलाई गोली, बाइक सवार युवक घायल
जिला मुख्यालय के साथ लगते छयोड़ी गांव में शिकारियों द्वारा चलाई गई गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। उक्त युवक बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। उसने बाइक पर 2 साल के बेटे को भी बिठाया था। बताया जा रहा है कि 4 युवक यहां पर शिकार खेल रहे थे, जिन्होंने जंगली मुर्गे पर गोली चलाई लेकिन सड़क से बाइक पर गुजर रहे युवक को गोली के छर्रे लग गए। 

फूलों की खुशबू से महका मालरोड, सेजिज संस्था ने लगाई गई पुष्प प्रदर्शनी
शिमला का मालरोड तरह-तरह के फूलों की खुशबू से महक उठा है।  शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के अवसर पर सेजिज संस्था द्वारा पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कई दुर्लभ प्रजातियों के पुष्प पर्यटकों व स्थानीय लोगों को देखने को मिल रहे हैं। रविवार को स्कूली छात्रों से इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस पुष्प प्रदर्शनी में कृषि विभाग,एडवांस स्टडी, एजी ऑफिस सहित 6 विभागों के साथ ही अन्य लोगों द्वारा पुष्प रखे गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News