विश्व बैंक ने दी 3000 करोड़ के नए प्रोजैक्टों को सैद्धांतिक मंजूरी, हिमस्खलन की चपेट में आए व्यक्ति का नहीं लगा सुराग, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 07:59 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): विश्व बैंक ने हिमाचल प्रदेश में 3000 करोड़ के नए प्रोजैक्टों को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। इसके अलावा बैंक ने प्रदेश के लिए 2500 करोड़ रुपए के ग्रीन रैजीलिएंट इंटीग्रेटिड प्रोग्राम में विशेष रुचि दिखाई है, जिसे बढ़ाया भी जा सकता है। बैंक की इस पहल से 2025 तक हिमाचल को हरित राज्य बनाने में मदद मिलेगी। दारचा-शिंकुला मार्ग पर हिमस्खलन की चपेट में आए बी.आर.ओ. के तीसरे कर्मी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बी.आर.ओ. ने 2 कर्मचारियों के शव रविवार शाम को ही बरामद कर लिए थे। मृतकों की पहचान राकेश पुत्र अशोक कुमार जिला चम्बा, राम बुद्धा पुत्र मुनि राम बुद्धा 17 मील मनाली मूल रूप से नेपाल के रूप में हुई है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमस्खलन की चपेट में आए तीसरे व्यक्ति का नहीं लगा सुराग
दारचा-शिंकुला मार्ग पर हिमस्खलन की चपेट में आए बी.आर.ओ. के तीसरे कर्मी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बी.आर.ओ. ने 2 कर्मचारियों के शव रविवार शाम को ही बरामद कर लिए थे। मृतकों की पहचान राकेश पुत्र अशोक कुमार जिला चम्बा, राम बुद्धा पुत्र मुनि राम बुद्धा 17 मील मनाली मूल रूप से नेपाल के रूप में हुई है।

2 युवकों से चिट्टा तो महिला से चरस बरामद
रोहड़ू पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 7.99 ग्राम चिट्टा तथा 31.18 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम जब ए.एस.आई. मंजीत के नेतृत्व में रोहड़ू बाजार में गश्त पर थी तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बरटू गांव निवासी रजनीश तथा रितेश चौहान गांव में चिट्टा बेच रहे हैं।

विश्व बैंक ने 3000 करोड़ के नए प्रोजैक्टों को दी सैद्धांतिक मंजूरी
विश्व बैंक ने हिमाचल प्रदेश में 3000 करोड़ के नए प्रोजैक्टों को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। इसके अलावा बैंक ने प्रदेश के लिए 2500 करोड़ रुपए के ग्रीन रैजीलिएंट इंटीग्रेटिड प्रोग्राम में विशेष रुचि दिखाई है, जिसे बढ़ाया भी जा सकता है। बैंक की इस पहल से 2025 तक हिमाचल को हरित राज्य बनाने में मदद मिलेगी।

सुख की नहीं तालाबंदी की सरकार है प्रदेश में : जयराम
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चाहे अपने आपको सुख की सरकार के नाम पर प्रचारित कर रही हो लेकिन वास्तव में यह सरकार सुख की नहीं बल्कि तालाबंदी की सरकार है। यह सरकार संवेदनाओं से रहित है। इसके पास समस्याओं का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा पहले दिन से तालाबंदी का काम किया जा रहा है और 700 से ज्यादा संस्थानों पर तालाबंदी कर दी गई है।

9 व 10 को बर्फबारी व बारिश के आसार
हिमाचल में बर्फबारी व बारिश को लेकर एक बार फिर आसार बने हैं। मौसम विभाग ने 9 से 10 फ रवरी को बारिश व बर्फ बारी की संभावना जताई है, 11 फरवरी को मौसम साफ और 12 फरवरी को प्रदेश में मौसम के खराब रहने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ  के हल्के फ ाहे गिरे हैं, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश की हल्की बौछारें भी गिरी हैं।

प्रैक्टीकल परीक्षाओं का शैड्यूल जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इक्डोल ने एम.ए. जे.एम.सी. द्वितीय व तृतीय सैमेस्टर की प्रैक्टीकल परीक्षाओं का शैड्यूल जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 (जनवरी-2022) व सत्र 2021-22 (जुलाई 2021) के विद्यार्थियों के प्रैक्टीकल शैड्यूल के अनुसार एम.ए. जे.एम.सी. द्वितीय सैमेस्टर के प्रैक्टीकल 8 फरवरी को और एम.ए. जे.एम.सी. तृतीय सैमेस्टर के प्रैक्टीकल 4 मार्च को होंगे। विस्तृत जानकारी वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।

चयन आयोग हमीरपुर पेपर लीक मामला, 75 प्रतिशत मामलों की जांच रिपोर्ट एजैंसी को सौंपी
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से पेपर लीक संबंधित मामले से जुड़े उपकरणों व दस्तावेजों की जांच फोरैंसिक लैब धर्मशाला में की जा रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टाफ भी बिना अवकाश इस जांच में जुटा हुआ है। लैब के पास पहुंचे मामलों में लगभग 75 प्रतिशत मामलों की जांच रिपोर्ट संबंधित एजैंसी को सांैप दी गई है।

शिमला, धर्मशाला, मनाली व लाहौल-स्पीति में होगी फिल्म ‘सरजमीं’ की शूटिंग
बॉलीवुड इंडस्ट्री देवभूमि हिमाचल का रुख करने वाली है, बस मौसम खुलने का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक हिमाचल में कई फिल्मों की शूटिंग का शैड्यूल है। शिमला, कुल्लू, मनाली व धर्मशाला सहित लाहौल-स्पीति में शूटिंग स्पॉट चिन्हित किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मनाली व लाहौल-स्पीति में धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म सरजमीं की शूटिंग की जानी है।

रोहतांग, बारालाचा व शिंकुला दर्रे में एक फुट हिमपात
13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रे में एक फुट ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग सहित शिंकुला व बारालाचा दर्रे में भी एक फुट से अधिक बर्फ  की मोटी चादर बिछी है। रविवार रात को ही मौसम ने करवट बदली और हिमपात का क्रम शुरू हो गया जो सोमवार को दिनभर जारी रहा। मनाली में रात को बारिश हुई, लेकिन सुबह बर्फ  के फाहे गिरना शुरू हुए, हालांकि दिनभर रुक-रुक कर मनाली में हिमपात हुआ, लेकिन बीच में बारिश हो जाने से बर्फ  टिकी नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News