Himachal : सहारा पेंशन के लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर, 2 दिन के अंदर करवा लें ये काम...नहीं तो बंद हो सकती है पेंशन

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 05:49 PM (IST)

Hamirpur News : हमीरपुर न्यूज जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने कहा है कि जिला में ‘सहारा’ पेंशन ले रहे जिन लोगों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे 2 दिन के भीतर संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में अपनी ई-केवाईसी करवा लें।

चमन लाल शर्मा ने बताया कि जिला में इस योजना के तहत पेंशन लेने वाले लोगों की संख्या 499 है। इनमें से 356 लोगों की ई-केवाईसी हो चुकी है, लेकिन 143 लाभार्थियों ने अभी भी अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है। बार-बार संपर्क करने के उपरांत भी ये लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं करवा रहे हैं। अब इन्हें संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में ई-केवाईसी के लिए दो दिन का समय दिया जा रहा है।

जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि ई-केवाईसी करवाने के लिए लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड तथा इससे लिंक्ड मोबाइल फोन अवश्य साथ लाएं, क्योंकि इसी मोबाइल फोन पर ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण की जाती है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी करवाना लाभार्थी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, यदि कोई लाभार्थी निर्धारित अवधि में अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाता है तो नियमानुसार उसकी पेंशन रोक दी जाएगी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News