उमेश शर्मा को छठी बार सौंपी हिमाचल पथ परिवहन संघ के राज्य अध्यक्ष की कमान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2019 - 04:27 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ इंटक का 18वां त्रैवार्षिक अधिवेशन कुल्लू जिला के देवसदन में हुआ, जिसमें प्रदेश इंटक के राज्य अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह व वरिष्ठ राष्ट्रीय सचिव इंटक सीता राम सैणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रदेश परिवहन निगम के राज्य कार्यकारिणी के चुनाव सीता राम सैणी की अध्यक्षता में हुए, जिसमें उमेश शर्मा को सर्वसम्मति से छठी बार राज्य अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। देवसदन के सभागार में उमेश शर्मा का सभी परिवहन निगम के कर्मचारियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर बावा हरदीप सिंह ने बताया कि परिवहन निगम कर्मचारी संघ पिछले लंबे समय से इंटक के साथ जुड़ा है और इसमें निगम के चालक-परिचालक, टैक्नीशियन, इंस्पैक्टर व पीस मील वर्कर्ज कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में परिवहन निगम में कर्मचारियों का नाइट ओवर टाइम, पदोन्नतियां व खाली पदों को भरने आदि की समस्या है, जिनको लेकर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ अधिवेशन के बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ  रणनीति तैयार की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News