Himachal :  सस्ते राशन के डिपुओं में इस माह चावल के कोटे में कमी, आटे की मात्रा में कोई बदलाव नहीं

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2026 - 02:28 PM (IST)

Shimla News : प्रदेश के सस्ते राशन के डिपुओं में इस माह उपभोक्ताओं को चावल का कोटा एक किलो कम मिलेगा। इस बार पात्र - उपभोक्ताओं को 5 किलो चावल ही उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इससे पहले डिपुओं में प्रति उपभोक्ता 6 किलो चावल का कोटा दिया जा रहा था। हालांकि, आटे के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उपभोक्ताओं को पहले की तरह 12 किलो आटा ही मिलेगा। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के बर्फबारी वाले दुर्गम क्षेत्रों में सर्दियों से पहले राशन की अतिरिक्त खेप भेजी जा रही है। इन क्षेत्रों में खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था को देखते हुए इस माह चावल की उपलब्धता के हिसाब से डिपुओं में कोटा निर्धारित किया गया है। इसी कारण सामान्य क्षेत्रों में चावल का कोटा एक किलो कम किया गया है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को निर्धारित कोटे के अनुसार राशन उपलब्ध करवाया जाएगा।

आटे के कोटे में बदलाव नहीं

आटे के कोटे में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को 12 किलो आटा पूर्व की तरह मिलता रहेगा, जबकि चावल इस माह 5 किलो दिए जाएंगे। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते राशन पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से खाद्यान्न की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News