हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, जानने के लिए पढ़ें खबर

punjabkesari.in Thursday, Aug 02, 2018 - 10:50 PM (IST)

शिमला: डा. सिकंदर कुमार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नए कुलपति (वी.सी.) होंगे। उनकी नियुक्ति को कार्यवाहक राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने स्वीकृति की मोहर लगा दी है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद अब जल्द औपचारिक अधिसूचना जारी होगी। इस तरह करीब 13 माह की अवधि के बाद प्रदेश विश्वविद्यालय को स्थायी कुलपति मिल गया है। कुलपति की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल की तरफ से सर्च कमेटी का गठन किया गया था, जिसने गत दिन बैठक के बाद 3 नाम फाइनल किए थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रो. ए.डी.एन. वाजपेयी का कार्यकाल बीते वर्ष 24 मई को समाप्त हो गया था। उनके बाद डा. राजेंद्र चौहान कुलपति पद का दायित्व देख रहे थे। यू.जी.सी. के मानकों के अनुसार 10 साल तक प्रोफैसर का कार्यकाल पूरा करने वाला शिक्षक ही कुलपति के पद पर नियुक्त हो सकता है।
PunjabKesari
जनवरी, 2009 में बने थे प्रोफैसर
सूत्रों के अनुसार नए कुलपति जनवरी, 2009 में प्रोफैसर बने थे। यानी वर्ष 2019 में वह यह पात्रता पूर्ण करते हैं लेकिन वह अप्रैल, 2008 से डायरैक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे थे। डायरैक्टर का पद भी प्रोफैसर के समकक्ष यानी बराबर माना जाता है। इसे देखते हुए उनकी नियुक्ति को नियमों के अनुरूप बताया गया है। यानी उनकी प्रोफैसर पद के समकक्ष सेवाएं अप्रैल, 2008 से मानी जा सकती हैं। इस तरह वह अप्रैल, 2018 के बाद कुलपति पद के योग्य हैं। ऐसे में डा. सिकंदर का डायरैक्टर के पद पर सेवाएं देने का अनुभव काम आया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News