HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 01:17 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों का नया फीस स्ट्रक्चर अधिसूचित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी इस अधिसूचना के साथ ही छात्रों के लिए पढ़ाई महंगी हो गई है। अब विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा की मैरिट के आधार पर एडमिशन मिलने पर बढ़ी हुई फीस का भुगतान करना होगा।

विभिन्न कोर्सिज का नया फीस विवरण
फीस वृद्धि संबंधित अधिसूचना के अनुसार एमकॉम की सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश लेने वाले लड़कों को अब 5370 रुपए फीस देनी होगी, जबकि लड़कियों को 3870 रुपए, आईआरडीपी/बीपीएल (लड़कों) को अब 5180 रुपए और आईआरडीपी/बीपीएल (लड़कियों) को 3680 रुपए फीस देनी होगी।

एलएलबी 3 वर्षीय कोर्स की सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश लेने वाले लड़कों को 6055 रुपए फीस देनी होगी, जबकि लड़कियों को 4555 रुपए, आईआरडी पी/बीपीएल (लड़कों) को 5865 रुपए और आईआरडीपी/बीपीएल (लड़कियों) को 4365 रुपए देने होंगे।

एलएलएम 1 वर्षीय कोर्स की सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश लेने वाले लड़कों को 20645 रुपए फीस देनी होगी, जबकि लड़कियों को 17645 रुपए, आईआरडीपी/बीपीएल (लड़कों) को 20455 रुपए और आईआरडीपी/बीपीएल (लड़कियों) को अब 17455 रुपए देने होंगे।

नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों पर एमटीटीएम में प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों को प्रति सैमेस्टर/वर्ष अब 62500 रुपए अतिरिक्त फीस देनी होगी। वहीं एमएड की सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश लेने वाले लड़कों को अब 13960 रुपए फीस देनी होगी, जबकि लड़कियों को अब 40000 रुपए देनी होगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News