विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 07:17 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोक सेवा आयोग की तरफ से की जा रही पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती के लिए अब तक 98,719 आवेदन आए हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही आवेदन तिथि को 5 सितम्बर तक बढ़ाया जा चुका है, जिसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती पोर्टल तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों के लिए पहले आयु सीमा में 1 वर्ष और होमगार्ड के लिए 5 वर्ष छूट दी गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में वक्तव्य देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत सभी 12 जिलों में शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित होने हैं। यदि अंतिम तिथि को 5 सितम्बर से आगे बढ़ाया जाता है, तो सर्दियों के कारण ग्राऊंड टैस्ट में परेशानी आएगी। इससे पूरी भर्ती प्रक्रिया में लगभग 6 माह की अतिरिक्त देरी हो जाएगी, जो सही नहीं है। उन्होंने भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की तरफ से आवेदन करने की तिथि 5 दिन और बढ़ाए जाने की मांग को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अब भी युवाओं के पास आवेदन करने की तिथि बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News