Shimla: एचपीयू ने घोषित किया बीएससी नर्सिंग की अनुपूरक परीक्षाओं का परिणाम, जानें कितनी रही प्रतिशतता

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 07:05 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग की अनुपूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके तहत बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष अनुपूरक परीक्षाओं का परिणाम 66.66 प्रतिशत रहा है, जबकि चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है।

इसके अलावा विश्वविद्यालय ने बीएएमएस चतुर्थ वर्ष की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है और इसका परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि विद्यार्थी अपने परिणाम लॉगइन आईडी के जरिए देख सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News