HPRCA ने इतिहास और अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा की बदली तारीख, जानें अब किस दिन होंगी परीक्षाएं

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 04:42 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने इतिहास और अर्थशास्त्र विषयों के शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि में बदलाव कर दिया है। इस संबंध में आयोग द्वारा आधिकारिक तौर पर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने इस प्रशासनिक फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इतिहास (पोस्ट कोड-26025) और अर्थशास्त्र (पोस्ट कोड-26030) के पदों को भरने के लिए पहले कम्प्यूटर आधारित परीक्षा 28 जून को आयोजित की जानी तय हुई थी। हालांकि, कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के चलते अब इस तय शैड्यूल में बदलाव करना पड़ा है।

नए शैड्यूल के मुताबिक अब ये दोनों महत्वपूर्ण परीक्षाएं 28 जून को आयोजित नहीं की जाएंगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि अब ये परीक्षाएं 28 जून की बजाय आगामी 6 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। आयोग ने सभी संबंधित परीक्षार्थियों से इस संशोधित तिथि के अनुसार ही अपनी परीक्षाओं की तैयारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News