हिमाचल पुलिस को बड़ी सफलता, 30 करोड़ का चिट्टा पकड़ा
punjabkesari.in Thursday, Feb 04, 2021 - 03:42 PM (IST)

शिमला/कुल्लू (ब्यूराे/संजीव): हिमाचल पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। कुल्लू पुलिस टीम ने दिल्ली से 6.297 किलो ग्राम चिट्टा पकड़ा है। इसकी कीमत 30 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। हिमाचल पुलिस की टीम ने एक विदेशी को भी गिरफ्तार किया है। हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू ने खबर की पुष्टि की है और कुल्लू पुलिस की पीठ थपथपाई है। हालांकि, पूरे मामले की विस्तृत जानकारी आना बाकी है। डीजीपी के अनुसार, कुल्लू पुलिस ने दिल्ली से 6.297 किलो ग्राम चिट्टा बरामद किया है। रेड के दौरान पुलिस ने आईवरी कोस्टा का नागरिक भी गिरफ्तार किया है।
अभियान में दिल्ली पुलिस का भी पूरा सहयोग रहा है। हेरोइन की खेप अफगानिस्तान रूट से भारत में लाई गई थी। बताया जा रहा है कि 30 जनवरी को पारला भुंतर में दो आरोपियों से 55 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी। उसी मामले की छानबीन के लिए टीम दिल्ली गई थी। यहां पर पुलिस ने एक अफ्रीकी नागरिक को पकड़ा था। छानबीन के बाद फिर पुलिस ने दिल्ली में रेड डाली और अब यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।