Himachal: हृदय गति रुकने से नायक सिद्धांत राणा का निधन, 6 साल के मासूम ने पिता को दी मुखाग्नि

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 05:01 PM (IST)

लडभड़ोल (भारद्वाज): हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के अंतर्गत आते लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर में भारतीय सेना में नायक सिद्धांत राणा (34) को शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जानकारी के अनुसार नायक सिद्धांत राणा का ड्यूटी के दौरान अहमदनगर में वीरवार प्रात: 8 बजे  हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शुक्रवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर ऊटपुर पहुंचा तो लोगों ने भारत माता की जय व सिद्धांत राणा अमर रहे के नारे लगाए। 

पार्थिव देह आंगन में पहुंचते ही शहीद की धर्मपत्नी मधु राणा और उनकी बुजुर्ग माता सुशीला देवी बेसुध हो गईं। इसके बाद शहीद की पत्नी ने नम आंखों और भारी मन से अपने पति को अंतिम विदाई दी। इस भावुक पल को देख वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं। सिद्धांत राणा अपने परिवार के इकलौता सहारा थे और उनके बेटे 6 वर्षीय अरमान राणा और डेढ़ वर्षीय अहान राणा हैं। अरमान राणा ने त्रिवेणी श्मशानघाट में नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। श्मशानघाट पर सेना की टुकड़ी ने अपने साथी को शस्त्र उल्टे कर सलामी दी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News