हिमाचल की मोनिका ने अपने नाम किया Mrs India Tourism का खिताब

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 12:35 PM (IST)

पालमपुर (सुरेश): हिमाचल के कांगड़ा जिला की मोनिका शर्मा ने मुंबई में हुए मिसेज इंडिया आई.एम. पावरफुल 2019 ब्यूटी कंटैस्ट में मिसेज इंडिया टूरिज्म का खिताब अपने नाम कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। एक्टर फाइनांस, मॉडलिंग एंड गु्रपिंग एजैंसी चंडीगढ़ द्वारा मुंबई में आयोजित उक्त 14 से 16 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें 25 प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले में पहुंचने में कामयाब हुईं। 

इन 25 प्रतिभागियों में जिला कांगड़ा के गांव मझैरना की निवासी मोनिका शर्मा ने मुंबई में यह खिताब अपने नाम करके यह जता दिया की हिमाचल की लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। मोनिका का कहना है कि महिला सशक्तिकरण उनका मुख्य उद्देश्य है। इस प्रतियोगिता में विजयी होने के उपरांत वह अगले वर्ष दुबई में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News