हिमाचल के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने PM मोदी से की शिष्टाचार भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 06:49 PM (IST)

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल बनने के बाद प्रधानमंत्री के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी। इस दौरान राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश से जुड़े विकास और जनकल्याण के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

राज्यपाल ने राज्य में चल रहे प्रमुख अभियानों ड्रग-फ्री हिमाचल और टीबी-फ्री हिमाचल की जानकारी दी, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधार और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती की दिशा में अग्रणी कदम उठा रहा है। राज्य में किसान और बागवान धीरे-धीरे रासायनिक मुक्त खेती की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस पहल को और व्यापक स्तर पर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि हो सके।

PunjabKesari

गुप्ता ने कहा कि इन विकासात्मक योजनाओं को गति देने के लिए केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। उन्होंने राज्य और केंद्र के बीच समन्वय को मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश में समग्र विकास और जनकल्याण सुनिश्चित किया जा सकेगा। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News