Himachal : अपनी ही सरकार में असुरक्षित महसूस कर रहे कांग्रेस नेता, SP को दी शिकायत; लगाया रेकी का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 11:45 AM (IST)

Himachal Desk : हिमाचल प्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस नेता एवं कृषि उपज विपणन समिति (APMC) के चेयरमैन ललित ठाकुर ने अपनी ही सरकार में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ललित  ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात तत्व लगातार उनका पीछा कर रहे हैं और उनकी गतिविधियों की रेकी की जा रही है। इस संदिग्ध गतिविधि से चिंतित होकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक (SP) चंबा से लिखित शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

ललित ठाकुर ने SP कौ सौंपी शिकायत

ललित ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक चंबा, विजय सकलानी को लिखित शिकायत सौंपते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की जल्द से जल्द जांच की जाए। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनकी मंशा का पता लगाने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की भी मांग उठाई है।

पुरानी घटनाओं का भी जिक्र

शिकायत में ललित ठाकुर ने बताया कि 2 मई को वह सरकारी वाहन से APMC कार्यालय बालू (चंबा) से लौट रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन उनकी गाड़ी का पीछा करता रहा। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य घटना समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर सामने आई एक पोस्ट से उन्हें अपनी रेकी किए जाने का संदेह हुआ। उन्होंने पुरानी घटनाओं का भी जिक्र किया है। ललित ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जब वह रात्रि के समय भरमौर से लौट रहे थे, तब भी कुछ संदिग्धों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया था। ललित ठाकुर ने इन घटनाओं को सामान्य मानने से इनकार करते हुए इन्हें किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बताया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News