Himachal : झील में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 11:01 AM (IST)

नाहन (आशु) : श्री रेणुका जी झील में लापता हुए ददाहू निवासी सुमित पुत्र मुंशी राम का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी मुताबिक, ददाहू निवासी सुमित गुरुवार को झील में नहाते समय लापता हो गया था, जिसके बाद सेना के गोताखोरों और बचाव दल द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया गया। शनिवार सुबह युवक का शव मिला। वहीं, शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पोस्टमार्टम और पुलिस जांच की प्रक्रिया जारी है।

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 25,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर संभव सहायता के लिए परिवार के साथ खड़ा है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News