HPBOSE 12th Result : हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 11:34 AM (IST)
HPBOSE 12th Result : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों का इंतज़ार खत्म करते हुए सोमवार को 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा है और कुल 92.02 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
बोर्ड ने तीनों संकायों कला (Arts), वाणिज्य (Commerce) और विज्ञान (Science) के नतीजे एक साथ आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। साइंस स्ट्रीम में शायला कश्यप ने 495 अंक (99 %) अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर संचिता धीमान और कांशी शर्मा रहीं, जिन्होंने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, तीसरे स्थान पर तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर ने जगह बनाई है। बता दें कि 81 हजार 417 स्टूडेंट्स में 74 हजार 637 स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जबकि 3071 को कम्पार्टमेंट आई है।
आर्ट्स संकाय में अंशित कुमार ने किया टाॅप
इधर, आर्ट्स संकाय में कांगड़ा जिले के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भवारना के छात्र अंशित कुमार ने 496 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, कॉमर्स संकाय में जिला ऊना के डीआर पब्लिक स्कूल, गगरेट की छात्राएं यशस्वनी चौहान और कृषिका ने 491-491 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

