Himachal Accident: डम्पर ने स्कूटी को रौंदा, पिता के सामने ही बेटी ने तोड़ा दम, पसरा मातम

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 11:56 AM (IST)

कालाअम्ब, (प्रताप)। कालाअम्ब में एक सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नेशनल हाईवे-07 पर कालाअम्ब मस्जिद के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। बताया जा रहा है युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

जानकारी के अनुसार युवती अपने पिता के साथ स्कूटी पर मैनथापल से कालाअम्ब की ओर जा रही थी कि तेज गति से आ रहे डंपर से स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में युवती को मौत हो गई। युवती की पहचान 22 से 23 वर्षीय चंचल के रुप में हुई है। 

हादसे में युवती के पिता ठीक बताए जा रहे है। मगर हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News