घर बैठे शुरू होगा कारोबार: महिलाओं ने सीखा अचार, पापड़ और मसाला बनाना
punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 05:53 PM (IST)
हमीरपुर। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 28 महिलाओं को आचार, पापड़ और मसाला पाउडर इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
शिविर के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कतना ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिविर के मूल्यांकनकर्ता रणजीत कलोत्रा, गुरप्यारी, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, फैकल्टी मैंबर विनय चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

