नशे से बर्बाद हो रही है युवा पीढ़ी, बिखर रहा घर-परिवार

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2016 - 10:36 AM (IST)

नूरपुर: हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भाजपा जिला नूरपुर के महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने नशा मुक्त नूरपुर अभियान के तहत नूरपुर पंचायत औंद का दौरा किया और लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज भी मौजूद थे। रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि नशा एक जहर है जिससे कई घर बर्बाद हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने नूरपुर हलके से नशे को मिटाने के लिए जनसहयोग से एक अभियान चलाया हुआ है और इस नशे को जड़ से मिटाने के लिए सभी लोग एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं से नशे से दूर रहने व खेलों को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज ने भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर पंचायत कोपड़ा के प्रधान प्रेम सिंह, जिला एस.सी. मोर्चा के अध्यक्ष केवल सिंह, कार्यालय सचिव पवन ठाकुर, मंडल नूरपुर के सचिव डा. राहुल जम्वाल व भाजयुमो मंडल नूरपुर के अध्यक्ष इंद्र सिंह सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News