हिमाचल में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 19 ''आदतन'' तस्करों को हिरासत में लिया गया

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 10:44 AM (IST)

Shimla News : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के तहत शुक्रवार को मादक पदार्थों, विशेष रूप से चिट्टा (स्मैक) और हेरोइन की तस्करी में शामिल 19 आदतन तस्करों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए 19 लोगों में से चार को शिमला में, तीन को बद्दी में तथा कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन व किन्नौर से दो-दो और सिरमौर व नूरपुर से एक-एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। राज्य पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग बार-बार अपराध करने वाले और संगठित अपराधी हैं, जो लगातार तस्करी की गतिविधियों में लिप्त थे और समाज, विशेषकर युवाओं के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करते थे।

प्रवक्ता ने नागरिकों से किया ये अनुरोध

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के​ खिलाफ पहले आपराधिक कार्रवाई की गई है, अगर उनके खिलाफ बार-बार मादक पदार्थों से संबंधित अपराध करने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, " मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अभियान में लगातार जनता, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया है।" प्रवक्ता ने कहा, "नागरिकों से अनुरोध है कि वे 112 डायल पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री से संबंधित जानकारी साझा करें। ऐसी सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।" 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News