यहां अवैध रूप से लगाए पेयजल कनैक्शन काटे

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 10:06 AM (IST)

नाहन: हिमाचल प्रदेश में बुधवार को आई.पी.एच. विभाग ने अवैध रूप से चल रहे 3 कनैक्शन काट दिए। आई.पी.एच. विभाग के अनुसार 3 कनैक्शन काटे गए हैं जिनमें से एक कनैक्शन नगर परिषद के निर्देश पर काटा गया है। विभाग के अनुसार इस उपभोक्ता के पास नप की कोई एन.ओ.सी. नहीं थी। अन्य 2 पूर्व में प्लग किए कनैक्शन अवैध रूप से जोड़ने के मामले के थे।

पानी की कमी के चलते अक्सर उपभोक्ता कनैक्शन को एक लाइन से दूसरी लाइन में शिफ्ट करवाते रहते हैं। बाद में कु छ उपभोक्ता प्लग किए गए कनैक्शनों को अपने स्तर पर जोड़ लेते हैं। विभाग के अनुसार अवैध कनैक्शनों का आंकड़ा काफी है। इसके लिए एक सर्वे करवाया जाएगा। स्टाफ की कमी भी अवैध कनैक्शनों के खिलाफ एक्शन लेने में बड़ी बाधा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News