तस्वीरों में देखें, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, सड़क पर आया ब्यास नदी का पानी

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2019 - 10:34 AM (IST)

कुल्लू(दिलीप ठाकुर): हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कुल्लू जिला का संपर्क अन्य जिलों से कट गया है। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण देर रात को बजौरा से मंडी की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया।
PunjabKesari
इसके बाद सुबह कटौला होकर हलके वाहन भी भेजे जा रहे थे, लेकिन वहां भी अब नालाह नाले में जलस्तर बढ़ने के कारण यातायात बंद कर दिया गया है। मंडी शहर भी जलमग्‍न हो गया है। ऐतिहासिक पंचवक्‍त्र मंदिर सालों बाद ब्‍यास में डूब गया है।
PunjabKesari

लोगों के घरों में पानी घुस गया है कुल्‍लू के लिए रात को चलने वाली बस सेवा मंडी में ही रोक दी गई। ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण कुल्लू शहर के वैली ब्रिज का एक किनारा बह गया।
PunjabKesari

प्रशासन ने इस पुल को पहले की बंद कर दिया था। यही नही बंजार से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 305 पर भी लुहरी में पत्थर गिरने के कारण मार्ग बाधित हो रहा है। मनाली-लेह मार्ग भी रात को बंद कर दिया गया था।
PunjabKesari

लगभग 121 के करीब गाड़ियां इस मार्ग पर फंसी हैं, जिनमें चार एचआरटीसी की बसें शामिल हैं। आनी में कई जगह भू-स्‍खलन के कारण नुकसान हुआ है। वहीं मनाली-लेह मार्ग सहित मनाली-काजा मार्ग बंद है।
PunjabKesari

जिंगजिंगबार व भरतपुर सिटी, नेहरुकुंड में भूस्खलन और कोककर, तेलिंग व पागल नाला में बाढ़ आने से मार्ग बंद हो गया है। जगह-जगह वाहन फंसे हैं।
PunjabKesari

मनाली-काजा मार्ग के छोटा दड़ा नाले में बाढ़ से स्थिति गंभीर है। वही देर रात को पतलीकूहल सब्जी मंडी को खाली करवाया गया है। साथ ही बाजार को भी खाली करने को कहा गया है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News