पुलिस ने नाकाबंदी पर कार से बरामद की 340 ग्राम चरस, 6 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 11:07 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने पार्वती घाटी के डूंखरा में नाकाबंदी के दौरान 6 लोगों को 340 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। सभी आरोपी हमीरपुर जिला के रहने हैं। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। नशे की खेप की बरामदगी के दौरान ये सभी आरोपी इसी गाड़ी में सवार थे।

पुलिस के अनुसार पार्वती घाटी के डूंखरा में पुलिस जब नाका लगा रखा था तो इस दौरान मंडी की तरफ से आई एक कार को जांच के लिए रोका गया। इस कार में  6 लोग सवार थे। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 340 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी गाड़ी (एचपी 22डी-4777) को भी कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम, अंकित, विनय, सौरव, दीपक और अमित के रूप में हुई है। सभी आरोपी हमीरपुर जिला के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी गौरव सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई है। नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News