Kangra: पालमपुर में कार से 1.412 किलोग्राम चरस बरामद, कुल्लू के 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 12:49 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पालमपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 किलोग्राम 412 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सफलता पालमपुर के समीपवर्ती चढियार चौक में प्राप्त हुई। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 1 किलोग्राम 412 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने इस प्रकरण में कार सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

उपमंडल पुलिस अधिकारी लोकेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकरण में कुल्लू के हथीथान गांव के अमर सिंह तथा मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर तथा उनकी टीम द्वारा निरंतर नशे के सौदागरों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News