Kangra: परिवार सोता रहा, खिड़की की ग्रिल तोड़कर नकद सहित जेवरात चोरी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 07:42 PM (IST)

हरिपुर (गगन): पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत गांव बिलासपुर में मंगलवार रात 4 नकाबपोश चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चंचला देवी पत्नी काली दास के घर हुई इस वारदात में चोर करीब 70 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घटना के समय घर में बुजुर्ग दंपति और उनकी बेटी मौजूद थे, लेकिन चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी।

सुबह उठने पर परिजनों ने खिड़की और ग्रिल टूटी देखी तो चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर हरिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी महिंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटना ने क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा फोरैंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की सहायता से सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों का पता लगाने का दावा किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News