Hamirpur : करंडोला प्लासी में 26 को और बटराण में 30 मई को होगा मतदान, तिथियों में हुआ बदलाव
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 11:41 AM (IST)
Hamirpur News : विकास खंड नादौन की दो ग्राम पंचायतों करंडोला प्लासी और बटराण की मतदान की तिथियों में बदलाव किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत बटराण में 26 मई के बजाय अब 30 मई को मतदान होगा। इसी प्रकार, ग्राम पंचायत करंडोला प्लासी में मतदान की तारीख 30 मई के बजाय अब 26 मई को होगी।

