Hamirpur: चाहड़ गांव के सुनील कुमार चौहान बने सेना में ब्रिगेडियर
punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 10:53 PM (IST)
हमीरपुर (राजीव): वीर भूमि हमीरपुर की टौणीदेवी तहसील के तहत आने वाले चाहड़ गांव से सबंन्ध रखने वाले सुनील कुमार चौहान पुत्र स्व. मेहर सिंह भारतीय सेना में ब्रिगेडियर के पद पर तैनात हुए। टौणीदेवी क्षेत्र से सुनील कुमार चौहान पहले ब्रिगेडियर बने हैं, जिसके चलते क्षेत्र में खुशी की लहर है। ब्रिगेडियर सुनील कुमार चौहान के बड़े संजीव चौहान ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भाई सुनील कुमार चौहान के ब्रिगेडियर बनने पर माता विद्या देवी और गांव में खुशी की लहर है, तथा उनके घर आने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उधर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने ब्रिगेडियर बने सुनील कुमार चौहान को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

