Hamirpur: नादौन में श्मशानघाट पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा जोड़ा
punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 01:02 PM (IST)
नादौन (जैन): नादौन के श्मशानघाट पर कुछ लोगों ने एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत मजदूर को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा है। इसी दौरान लोगों ने दोनों की एक वीडियो क्लिप भी बना ली व रंगे हाथ पकड़े जाने पर दोनों ने माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई। जानकारी के अनुसार शहर के एक कार्यालय में बतौर मजदूर कार्यरत यह कर्मचारी एक महिला के साथ काफी समय से श्मशानघाट के रेन शैड में छुपकर बैठा था।
वहां से गुजर रहे कुछ लोगों को जब आशंका हुई तो उन्होंने उसकी क्लिप बना ली। लोगों ने जब उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया तो दोनों ने माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई। वहीं उपस्थित लोगों ने दोनों को जमकर फटकार भी लगाई कि ऐसे स्थल पर इस तरह से अनैतिक हरकतों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। बता दें कि इस घटना को लेकर शहर भर में चर्चा है।

