Hamirpur : अणु में दी सोलर रूफ टॉप योजना की जानकारी, 14-15 अक्तूबर को भी जारी रहेगा शिविर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 05:52 PM (IST)

Hamirpur News : घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर की ओर से अणु के विद्युत विश्राम गृह में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन मंगलवार को बिजली बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को इस महत्वाकांक्षी योजना की विस्तृत जानकारी दी।

सहायक अधिशाषी अभियंता सौरभ राय ने बताया कि इस जागरुकता एवं पंजीकरण शिविर के दौरान लोगों को योजना के लाभ, घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया, सरकारी सब्सिडी तथा पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा संयत्र की उपयुक्त क्षमता, अनुमानित लगत, अधिकृत विक्रेताओं तथा योजना के अंतर्गत उपलब्ध बैंक ऋण सुविधाओं के संबंध में भी जागरुक किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया तथा पंजीकरण संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि यह शिविर 14 और 15 अक्तूबर को भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News