Hamirpur: अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, बजरी से लोड ट्रैक्टर जब्त
punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 05:32 PM (IST)
हमीरपुर (अजय): सदर पुलिस ने खननकारियों के खिलाफ कार्रवाई को गति देते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। सदर पुलिस द्वारा रूटीन में की जा रही कार्रवाई से अवैध खननकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम रविवार को नेरी क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने खड्ड से बजरी लोड किए नेरी को आते एक ट्रैक्टर को रोका, जिस पर पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया है। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

