Hamirpur: विकसित भारत की नींव को मजबूत करने वाला दूरदर्शी बजट : धूमल

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 05:02 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने बजट को देश की विकास यात्रा को नई गति देने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक न्याय और सर्वसमावेशी विकास की दिशा में ठोस कदम है। प्रो. धूमल ने विशेष रूप से बजट के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि कैंसर, मधुमेह सहित सात गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता करने का निर्णय करोड़ों परिवारों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशील और जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि बजट में मेडिकल टूरिज्म पर विशेष फोकस हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल संख्याओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का रोडमैप है। प्रो. धूमल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा।
नोट : फ़ोटो सहित लगाएं जी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News