हिमाचल के CID विभाग के इन 5 अधिकारियों को मिलेगा President Police Medal

punjabkesari.in Sunday, Jan 27, 2019 - 12:51 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए हिमाचल से 5 पुलिस अधिकारियों का चयन राष्ट्रपति पुलिस मैडल के लिए किया गया है जिनमें अशोक तिवारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य गुप्तचर विभाग गुरदेव चंद शर्मा एस.पी. मंडी, एस.आई. संजय कुमार, एस.आई. जगपाल सिंह जसपाल प्रभारी सी.आई.डी. हमीरपुर व एस.आई. संजय कुमार गुलेरिया शामिल हैं। एस.आई. जगपाल सिंह जसवाल को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल से नवाजा जाएगा। 

ऊना जिला से संबंधित जसवाल फरवरी, 1989 में हिमाचल पुलिस में भर्ती होकर अपनी सेवाएं शुरू कीं। पुलिस ट्रेनिंग के दौरान ही जगपाल सिंह जसवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पुरस्कार व अनुशंसा पत्र प्राप्त किए। अपनी सेवाओं के चलते वह पुलिस उपनिरीक्षक के पद तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम के साथ मिलकर दर्जनों अनसुलझे केसों की गुत्थी सुलझाई। एस.आई. जसवाल ने नारकोटिक्स, मर्डर, रिश्वत, अपहरण व अन्य जघन्य केसों में कई शातिर एवं कुख्यात अपराधियों को पकड़ने व उन्हें सजा दिलवाने में महत्वपूर्ण कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News