पन्नू ने फिर दी धमकी, सीएम को शिमला में तिरंगा फहराने से रोकने के लिए किया ईनाम का ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 11:14 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तिरंगा फहराने से रोकने के लिए ईनाम राशि की घोषणा की है। इस संबंध में उसके द्वारा एक ई-मेल जारी की गई है। पन्नू ने इस घोषणा को अंजाम देने वाले को 125 हजार डॉलर देने का ऐलान किया है। इसके अलावा इस दिन शिमला में विवादित झंडा फहराने की भी बात कही गई है। पन्नू ने कहा है कि भविष्य में खालिस्तान की राजधानी शिमला को बनाया जाएगा। 

पहले भी भेजता रहा है धमकी भरे संदेश
इससे पहले भी विदेश में बैठकर पन्नू सोशल मीडिया एवं आधुनिक संचार तकनीकों के माध्यम से आम जनता, पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबरों एवं उनके सोशल मीडिया खातों में भ्रामक एवं धमकी भरे संदेश भेजता रहा है। इससे पहले भी उसने 15 अगस्त को भारतीय तिरंगा न फहराने देने कीधमकी दी थी और समर्थकों को प्रलोभन देकर इस कार्य को करने के लिए उकसाया था। इसके साथ ही अब एक बार फिर धमकी देने की हिमाकत की है। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि प्रदेश के साथ ही पड़ोसी राज्यों के साथ लगती सीमाओं पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों में जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

विदेश में बैठा वांटेड आतंकवादी 
पन्नू विदेश में बैठा भारत का एक वांटेड आतंकवादी है। वह एक प्रतिबंधित संगठन का स्वयं-भू सरगना है। वह सोशल मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ प्रोपेगंडा बार चलाता रहा है। 1 जुलाई, 2020 को भारत सरकार ने पन्नू काे संशोधित यूएपीए कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News