ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रे शुरू, विश्व कल्याण के लिए 81 पुजारी करेंगे पाठ

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2024 - 03:04 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश/पंकज): विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास शुक्ल प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ हो गया है। गुप्त नवरात्रे 6 से 15 जुलाई तक चलेंगे। विधायक संजय रत्न ने कन्या-पूजन कर गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही 81 पुजारी और विद्वान पंडितों को माता के जप पाठ का विधिवत संकल्प भी दिलवाया गया। इस मौके पर एसडीएम ज्वालाजी संजीव शर्मा, डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। गुप्त नवरात्रों के लिए मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में 100 क्विंटल फूलों की सजावट की गई है। 
PunjabKesari

9 दिनों तक चलने वाले इस महा अनुष्ठान को परंपरा अनुसार मंदिर के पुजारियों द्वारा विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए किया जाता है। इन 9 दिनों में दुर्गा सप्तशती पाठ गणपति, बटुक भैरव, गायत्री, मां ज्वाला मूलमंत्र का जाप किया जाएगा। इसके अलावा देवी भागवत कथा का भी शैय्या भवन में आयोजन किया जाएगा। आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रों में किए गए पूजन व हवन यज्ञ का अन्य दिनों की अपेक्षा कई गुना फल अधिक प्राप्त होता है, इसलिए श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ इन दिनों में मां की पूजा-अर्चना करके अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रद्धालु इन दिनों में 9 दिनों तक व्रत रखते हैं और ऋतु फल का ही भोग मां ज्वाला को अर्पण करते हैं। मां ज्वाला के मुख्य मंदिर में 5 आरतियां होती हैं। गुप्त नवरात्रों में इन 5 आरतियों में अलग-अलग भोग मां ज्वाला को लगाए जाते हैं। गुप्त नवरात्रि का आयोजन मंदिर प्रशासन की ओर से बड़े धूमधाम से किया जा रहा है।
PunjabKesari

पुजारी व न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र प्राचीन परम्पराओं को निभाते हुए शुरू हो गए हैं और विश्व कल्याण हेतु सभी पुजारी वर्ग लाखों की संख्या में जप, पाठ करेंगे और 13 जुलाई को माँ ज्वाला का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ शयन भवन में प्रतिदिन शत चंडी पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News